सत्यारूप सिद्धनाथ
बेंगलूरु निवासी सत्यारूप सिद्धनाथ दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी ओजेस डेल सलाडो पर पहुंचने वाले दूसरे पर्वतारोही बन गए हैं। इस ज्वालामुखी की ऊंचाई 22615 फीट है। सत्यारूप से पहली मल्ली मास्तान यह कारनामा कर चुके हैं।
अवनि चतुर्वेदी
फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने अकेले लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन उड़ाया। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी अवनि ने गुजरात के जामनगर एयरबेस से 19 पफरवरी, 2018 को मिग-21 उड़ाया। इस प्लेन की टेकऑफ और लैंडिंग स्पीड करीब 340 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
प्रिया प्रकाश वारियर
मलयालम अभिनेत्राी प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के गाने ‘मणिका मालाराया पूवी’ से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए धर्म विशेष के लोगों ने पिछले दिनों उनके खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराए थे। सुप्रीम कोर्ट ने दर्ज मामलों पर रोक लगाते हुए प्रिया को राहत प्रदान की है।
नांबी नारायण
जासूसी के आरोप में 24 साल पहले जेल भेजे गए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक नांबी नारायण को सितम्बर, 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने राहत प्रदान की है। कोर्ट ने नांबी को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश केरल सरकार को दिए। कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीके जैन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
जगन्नाथ मिश्र
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को चारा घोटाले में गिरफ्तारी के बाद इलाज के लिए जमानत पर झारखण्ड उच्च न्यायालय ने रिहा किया है। इससे पूर्व उन्होंने 5 फरवरी, 2018 को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सरेंडर किया था। गौरतलब है कि 24 जनवरी, 2018 को जगन्नाथ मिश्र को 5 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी।
अक्षय कुमार सड़क सुरक्षा ब्रांड एम्बेसडर!
अभिनेता अक्षय कुमार सड़क सुरक्षा ब्रांड एम्बेसडर होंगे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक अक्षय ने इसके लिए सहमति दे दी है।
लालू प्रसाद यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने 24 मार्च, 2018 को 14 साल के सश्रम कारावास और 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। लालू को इससे पहले चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।
‘कार्लो गेरोसा’
3727 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलिकाॅप्टर घोटाले के आरोपी कार्लो गेरोसा का इटली ने भारत को प्रत्यर्पण करने से इनकार कर दिया है। इटली ने इसके पीछे भारत के साथ ऐसी किसी प्रकार की संधि नहीं होने का तर्क दिया है। गौरतलब है कि इंटरपोल के रेड काॅर्नर नोटिस पर इटली में गेरोसा को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।
अकबर का इस्तीफा
‘मी टू’ कैम्पेन के तहत आरोपों से घिरे केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने 17 अक्टूबर को पद से इस्तीफा दे दिया। उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे थे।