वडनगर
गुजरात के वडनगर में पुरातात्विक अवशेष मिले हैं। पुरातत्व विभाग के मुताबिक ये अवशेष ईस्वी सन 1 और 2 के बाद के हैं। इनमें बर्तन, ताले, मन्दिर के पत्थर, शिवलिंग, माइलस्टोन आदि शामिल हैं।
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’
सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को किया जाएगा। इसका निर्माण साधुबेट पर हो रहा है। यह स्थान केवडिया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध् के पास है।
‘नेकनांपुर’ झील
हैदराबाद स्थित नेकनांपुर झील को तुलसी और अश्वगंधा जैसे औषधीय पौधें की मदद से शुद्ध किया जा रहा है। इसे शुद्ध और साफ करने के लिए एक ‘फ्लोटिंग ट्रीटमेन्ट वेटलैंड’ (एफटीडब्ल्यू) को झील में उतारा गया है।
भाजपा का नया मुख्यालय
भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यालय नई दिल्ली स्थित 6, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट किया है। भाजपा ऐसी पहली पार्टी बन गई है जिसने अपना मुख्यालय लुटियन्स जोन (राष्ट्रीय राजधानी का केन्द्रीय क्षेत्र) से बाहर शिफ्ट किया है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि विभिन्न राजनीतिक दलों के दफ्तर लुटियन्स जोन से बाहर होने चाहिए।
कोलकाता में देश का पहला फ्लोटिंग मार्केट
देश का पहला और एशिया का तीसरा फ्लोटिंग मार्केट कोलकाता की पतौली झील में शुरू किया गया है। करीब 10 करोड़ की लागत से तैयार किए गए इस फ्लोटिंग मार्केट में 114 नावों पर 228 दुकानें सजाई गई हैं। एशिया में पहले से बैंकॉक और सिंगापुर में ऐसे मार्केट चल रहे हैं।
जेवर होगा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा
उत्तरप्रदेश के जेवर में बनने वाला अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्रफल, यात्री क्षमता और टर्मिनल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। इसका निर्माण अगले वर्ष से शुरू होगा और उड़ानों का संचालन वर्ष 2023 से होगा।
कैमूर पहाड़ी पर मिला अशोक का शिलालेख
भाषा वैज्ञानिक और इतिहासविद् डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह को कैमूर पहाड़ी पर सम्राट अशोक का लघु शिलालेख मिला है। पाली भाषा और ब्राह्मी लिपि में लिखे इस शिलालेख के अक्षरों पर विशेष लेप होने के कारण 2000 वर्ष पुराना होने के बावजूद इसकी चमक बरकरार है।
डिब्रूगढ़-पासीघाट पुल
असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से जोड़ने वाला पुल देश का सबसे लम्बा (एशिया का दूसरा) पुल होगा। ब्रह्मपुत्रा नदी पर बन रहे इस पुल का लोकार्पण संभवतः जुलाई में हो सकता है। इसे चीन से सटी सीमा पर रक्षा साजो-सामान की आपूर्ति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
पासीघाट हवाई अड्डा
अरुणाचल प्रदेश का पासीघाट हवाई अड्डा भारत का सबसे पूर्वी हवाई अड्डा है। हाल ही में इसे भारत के वाणिज्यिक मानचित्र में शामिल किया गया है। केन्द्र सरकार की योजना ‘उड़ान’ के तहत यहां से हवाई सेवा शुरू की गई है।
तुत्तूकुड़ी
तमिलनाडु स्थित तुत्तुकुड़ी पिछले दिनों हुई हिंसा के कारण चर्चा में रहा। हिंसा का कारण था यहां स्थित वेदांता स्टरलाइट कॉपर प्लांट को बंद करने की मांग, जिसे आखिरकार 28 मई, 2018 को मान लिया गया। मुख्यमंत्राी ए. पलनीस्वामी के आदेश के बाद इस प्लांट को सील कर दिया गया।
त्रिकुटा पहाड़ियां
जम्मू-कश्मीर के रिसासी जिले में स्थित त्रिकुटा पहाड़ियां 23 मई, 2018 को आग लगने के कारण चर्चा में रहीं। इन पहाड़ियों में आग लगने के कारण वैष्णो देवी की यात्रा बाधित हो गई थी, जिसे दूसरे दिन बहाल किया जा सका।
मगहर
उत्तर प्रदेश के मगहर में 1518 में संत कबीर दास की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2018 में उनकी 500वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मगहर पहुंचकर कबीरदास को श्रदांजलि दी। मगहर ही वह स्थान है जहां संत करीब की समाधी और मजार एक ही परिसर में स्थित हैं। 16वीं सदी के इस महान् संत का जन्म वाराणसी में हुआ था।
कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व
सिक्किम स्थित कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व को हाल ही में यूनेस्को की विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) की सूची में जोड़ा गया है। इंडोनेशिया के पालेम्बैंग में 23-27 जुलाई, 2018 तक आयोजित यूनेस्को के 30वें सत्र में इसे नामित किया गया था।
(WNBR) में भारत का 11वां स्थान:- भारत में कुल 18 जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र हैं। इनमें से 11 WNBR में नामित हैं। कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व WNBR में शामिल भारत का 11वां स्थान है। इस सूची में अन्य 10 स्थानों में नीलगिरी, मन्नार की खाड़ी, सुंदरबन, नंदादेवी, नोकरेक, पंचमढ़ी, सिमलीपाल, अचनकमार-अमरकंटक, ग्रेट निकोबार और अगस्त्यमाला शामिल हैं।
चिल्का झील
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में ओडिशा की चिल्का झील में एयरोड्रोम स्थापित करने के पालयट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, ताकि यहां जरूरत होने पर छोटे विमान उड़ान भर सकें। इस प्रोजेक्ट का स्थानीय स्तर पर भारी विरोध् हो रहा है। चिल्का एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून है। इसे रामसर सम्मेलन के तहत अन्तरराष्ट्रीय महत्व की प्राकृतिक आर्द्रभूमि घोषित किया गया है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क को हाल ही में दो खंडों पूर्वी असम वन्य खंड और विश्वनाथ वन्यजीव खंड में विभाजित किया गया है। भौगोलिक रूप से भी ब्रह्मपुत्रा नदी यह विभाजन करती है। अब इस पार्क में शिकारियों पर लगाम लगाई जा सकेगी। काजीरंगा नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र है। यह एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। वर्ष 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया और वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
बुद्धमाल महोत्सव
असम में फसल कटाई के दौरान बुद्धमाल महोत्सव मनाया जाता है। यह आयोजन प्रत्येक पांच वर्ष बाद होता है। इस महोत्सव में विभिन्न समुदाय के लोग अच्छी फसल व सुख-समृद्धि की कामना के लिए एकत्रित होते हैं।
देविका व तवी नदियां
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में देविका व तवी नदियों के प्रदूषण को समाप्त करने वाली परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना मार्च, 2021 तक पूरी होगी। परियोजना की लागत 186.74 करोड़ रुपए होगी जिसमें केन्द्र व राज्य सरकारों का अनुपात 90ः10 का होगा।
वेम्बनाड झील
केरल के कोट्टायम शहर में स्थित वेम्बनाड झील रामसर स्थल है। यह नहरों और नदियों की विस्तृत श्रंखला है। हाल ही में केरल में आई बाढ़ के पीछे इस झील को भी काफी हद तक जिम्मेदार बताया जा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक यह नदी बड़ी मात्रा में जल अवशोषित करने में सक्षम थी, लेकिन कचरे की डम्पिंग के साथ-साथ अन्य पर्यावरणीय कारणों से झील के क्षेत्र व गहराई में आई कमी ने यह स्थिति उत्पन्न कर दी।
सबरीमाला मंदिर
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश को अनुमति प्रदान की है। सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यी पीठ ने 4-1 के बहुमत से वर्ष 1991 के केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ के उस निर्णय को निरस्त कर दिया जिसमें कहा गया था कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश से रोकना असवैंधानिक नहीं है। केरल के ‘यंग लॉयर्स एसोसिएशन’ ने वर्ष 2006 में इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। यह मंदिर हर साल नवम्बर से जनवरी के बीच ही आम भक्तों के लिए खुला रहता है।
गिर वन्यजीव अभयारण्य
गुजरात स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य ‘बाघ संरक्षित क्षेत्र’ है, जो एशियाई बब्बर शेर के लिए प्रसिद्ध है। 1400 वर्ग किमी में फैले गिर अभयारण्य के 140.4 वर्ग किमी क्षेत्र को वर्ष 1975 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। हाल ही में 10 शेरों की मौत होने के कारण गिर अभयारण्य चर्चा में बना हुआ है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया के पास बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया। यह स्थान सरदार सरोवर बांध् से मात्रा 3.5 किमी नीचे की तरफ साधुबेट नामक द्वीप पर स्थित है। 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा 33 माह में बनकर तैयार हुई। इसका डिजाइन पद्भूषण से सम्मानित राम वनजी सुतर ने तैयार किया।
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमाएं
स्टैच्यू ऑपफ यूनिटी, भारत 182 मीटर
स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीन 153 मीटर
लेक्यून सेक्टयार, म्यान्मार 116 मीटर
उशिकु दायबुत्सु बुद्ध प्रतिमा 110 मीटर
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, न्यूयार्क, अमेरिका – 93 मीटर
पाक्योंग एयरपोर्ट
सिक्किम के पहले और देश के 100वें हवाई अड्डे ‘पाक्योंग हवाई अड्डा’ का उद्घाटन 24 सितम्बर, 2018 को किया गया। समुद्र तल से 4500 फीट ऊंचाई पर स्थित यह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है। भारत-चीन सीमा से मात्रा 60 किमी दूर होने के कारण इसका रणनीतिक महत्व भी है। भारतीय वायुसेना इसका उपयोग एयरक्राफ्ट की लैंडिंग व उड़ान भरने में भी कर सकेगी।
सदैव अटल
‘सदैव अटल’ राजघाट के पास स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का समाधी स्थल है। 25 दिसम्बर, 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया।
शाहपुरकंडी डैम
पंजाब में रावी नदी पर प्रस्तावित शाहपुरकंडी डैम परियोजना को हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है। यह परियोजना जून 2022 तक पूर्ण होगी। इससे रावी नदी के माधोपुर हेडवर्क्स से होकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जा सकेगा, जिससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर की जल की आवश्यकता पूरी होगी।
बोगीबील सड़क-रेल पुल
बोगीबील असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाटा से जोड़ने वाला देश का सबसे लम्बा सड़क-रेल पुल है। 25 दिसम्बर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया। ब्रह्मपुत्रा नदी पर बने 4.94 किमी. लम्बे इस पुल का सामरिक महत्व है क्योंकि इसके जरिए अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सशस़्त्र बलों को रसद सामग्री भिजवाई जा सकेगी।
कन्नूर एयरपोर्ट
केरल में 9 दिसम्बर, 2018 को कन्नूर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां चार (कन्नूर, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड) अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या
उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या किया है। साथ ही दोनों मण्डलों के नाम में भी बदलाव किया गया है। प्रयागराज मण्डल में चार जिले प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ शामिल हैं, जबकि अयोध्या मण्डल में पांच जिले अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर व अमेठी शामिल हैं।