Global Terrorism Index 2023

global-terrorism-index

Important for: –

1. RAS pre.

2. RAS Mains- Paper-III/Unit- I

सुर्ख़ियों में:-

  • हाल ही ऑस्ट्रेलिया स्थित Institute for Economics and Peace ने वैश्विक आतंकवाद सूचकांक का 10वाँ संस्करण जारी किया है, में भारत को 13वाँ स्थान पर रखा है जबकि अफगानिस्तान लगातार चौथे वर्ष भी आतंकवाद से प्रभावित शीर्ष देश के रूप में स्थान प्रदान किया गया है।
  • वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में विश्व के लगभग 163 देशों पर आतंकवाद के प्रभाव का विश्लेषण करके विभिन्न देशों को शून्य से दस के मध्य स्कोर प्रदान किया गया है।
  • सूचकांक में शून्य स्कोर प्राप्त करने वाले देश में आतंकवादी घटनाओं का अभाव जबकि दस स्कोर प्राप्त करने वाले देश में आतंकवादी घटनाओं की उच्च तीव्रता देखी गयी है।
  • आतंकवाद- हिंसात्मक गतिविधि जो किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा अपने आर्थिक, राजनीतिक एवं विचारात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किसी देश के नागरिकों को शारीरिक और मानसिक क्षति के रूप में परिभाषित की जा सकती है।

Institute for Economics and Peace:-

  • स्थापना– वर्ष 2008 में
  • मुख्यालय सिडनी, ऑस्ट्रेलिया (शाखाएं न्यूयॉर्क, मैक्सिको सिटी और ऑक्सफोर्ड)
  • उद्देश्य– इस संस्थान द्वारा वैश्विक स्तर पर शांति, व्यापार और समृद्धि के साथ-साथ सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक कारकों की समझ को बढ़ावा देते हुए वैश्विक मुद्दों का हल प्रस्तुत करना है।

सूचकांक के प्रमुख निष्कर्ष:-

  • वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में Institute for Economics and Peace में वर्ष 2007 से वर्ष 2022 के मध्य हुए आतंकवादी हमलों व उनमें हताहत लोगों के आंकड़ों का उल्लेख किया गया है।
  • सूचकांक के अनुसार इसअवधि में वैश्विक स्तर पर लगभग 66,000 आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया गया हैं।
  • वर्ष 2022 में आतंकवाद से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई जो पिछले वर्ष की तुलना में घटकर 6,701 हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9 प्रतिशत कमी दर्शाता है। वर्ष 2022 में अफगानिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतों में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2022 में मध्य पूर्व और अफगानिस्तान में संघर्ष की तीव्रता में गिरावट के कारण हमलों की संख्या में गिरावट आई है जो कुल हमलों के 28 प्रतिशत घटकर 3,955 हो गए है।
  • वैश्विक स्तर पर हुए आतंकवादी हमले अधिक घातक हुय है जिनमें प्रति हमले औसतन 26 प्रतिशत अधिक लोग मारे गए हैं। 2021 में प्रति हमले 1.3 मौतों की तुलना में 2022 में मृत्यु दर बढ़कर 1.7 हो गई। यह पांच वर्षों में मृत्यु दर में पहली वृद्धि है।
  • पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ सबसे तेजी से बढ़ने वाला आतंकवादी संगठन है और 2022 में 233 मौतों के लिए जिम्मेदार था जो नौ गुना वृद्धि को इंगित करता है।
  • उप-सहारा अफ्रीका में वर्ष 2022 में आतंकवाद से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज हुई है जबकि दक्षिण एशिया और Middle East and North Africa में बड़ी गिरावट आई है।
  • वर्ष 2022 में आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित दस देशों में से चार साहेल क्षेत्र में थे। बुर्किना फ़ासो में आतंकवाद से होने वाली मौतों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जो 759 से बढ़कर 1,135 हो गई है। इसके बाद पाकिस्तान जहां आतंकवाद से होने वाली मौतें 2021 में 292 से बढ़कर 2022 में 643 हो गईं।
  • आईएस और इसके सहयोगी वर्ष 2022 में दुनिया के सबसे घातक आतंकवादी समूह के रूप में इंगित किया गया है तथा इराक में आईएस आतंकवादी हमलें सबसे ज्यादा हुए है।

सूचकांक में शीर्ष देश:-

शीर्ष स्थान

  • अफगानिस्तान
  • बुर्किना फासो
  • सोमालिया

वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर के सबसे घातक आतंकी समूह:-

  • वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर के सबसे घातक आतंकी समूह में भारत की राजनीतिक पार्टी Communist Party of India (Maoist) को 12वें स्थान पर रखा जाना इस रिपोर्ट को विवादित बनाता है।

Baluchistan Liberation Army (BLA):-

  • बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी एक जातीय-राष्ट्रवादी संगठन है जो वर्तमान में पाकिस्तानी सरकार का विरोध करता है तथा इस समूह का विस्तार पश्चिम-दक्षिण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान की सीमाओं तक है। इस समूह का मुख्य लक्ष्य बलूचिस्तान प्रांत की क्षेत्रीय स्वायत्तता को सुनिश्चित करना है।
  • बलूचिस्तान क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों अधिकता के बावजूद बलूची लोगों के साथ भेदभाव को लेकर बलूचिस्तान के लोगों ने वर्ष 2004 से स्वायत्तता हासिल करने के के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र और विस्फोटक हमलों सहित हिंसक रणनीति का इस्तेमाल किया है।
  • बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी मुख्य रूप से पाकिस्तान के जातीय बलूच क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और नागरिकों को लक्षित करता है।
  • वर्तमान में भारत सरकार ने बलूच समुदाय के लोगों की मांग को अपनी पाकिस्तान की नीति में प्रमुख स्थान देकर पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर  में प्रतिसंतुलित करने का प्रयास किया गया है।

वर्ष 2022 में हुए सबसे घातक हमले:-

Join please
Applink https://play.google.com/store/apps/details?id=com.samyakias.samyak&hl=en_IN&gl=US
Websitehttps://www.samyakias.com/
Youtubehttps://www.youtube.com/samyakcivilservices
Download the PDF and Subscribe to Telegramhttps://t.me/samyakiasjaipur