प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियां (International Appointments 2018-19)

INTERNATIONAL APPOINTMENTS

साइरिल रामफोसा
साइरिल रामफोसा दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति बनाए गए हैं। रामफोसा वर्ष 2017 में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एनएससी) पार्टी के अध्यक्ष चुने गए थे। एनएससी वर्ष 1994 से सत्ता में है। इसकी स्थापना नेल्सन मंडेला ने की थी। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पिछले दिनों तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीपफा देना पड़ा था। आठ साल से सत्ता में काबिज जुमा के खिलापफ भ्रष्टाचार के 783 मामले थे।

वियोरिका डैन्सिला
वियोरिका डैन्सिला हाल ही में रोमानिया की प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की डैन्सिला (54) रोमानिया की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।

के.पी. शर्मा ओली नेपाल के प्रधानमंत्री
सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने उन्हें 41वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया। चीन के समर्थक माने जाने वाले ओली इससे पहले 11 अक्टूबर, 2015 से 3 अगस्त, 2016 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

चीन में राष्ट्रपति के अधिकतम दो कार्यकाल की बाध्यता समाप्त
चीन की संसद (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) ने राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की बाध्यता वाले संविधान संशोधन को पारित कर दिया है। इससे पहले सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की 7 सदस्यीय स्थाई समिति ने इसे मंजूरी प्रदान की थी। अब मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। जिनपिंग का दूसरा कार्यकाल 2023 में समाप्त होगा। चीन का वर्तमान संविधान 1982 में स्वीकार किया गया था। इसमें अब तक चार संशोधन हो चुके हैं।

ली क्विंग दोबारा चीन के प्रधानमंत्री चुने गए
चीन की संसद (नेशनल पीपल्स कांग्रेस) ने 18 मार्च को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी में दूसरे बड़े नेता प्रधानमंत्री ली क्विंग को 5 साल के दूसरे कार्यकाल के लिए चुना है। ली को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नामित किया था। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

कैथरीन यूरोपोल की प्रमुख
यूरोपीय संघ ने कैथरीन डे बोल को पुलिस एजेन्सी यूरोपोल का प्रमुख चुना है। यूरोपोल की प्रमुख चुनी जाने वाली वे पहली महिला हैं। उनका कार्यकाल 4 साल के लिए होगा।

विद्यादेवी भंडारी नेपाल की राष्ट्रपति
नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी दोबारा राष्ट्रपति चुनी गई हैं। 13 मार्च को वाम गठबंधन की उम्मीदवार निवर्तमान राष्ट्रपति भंडारी ने नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार कुमार लक्ष्मी को हराया।

मर्केल चौथी बार बनीं जर्मनी की चांसलर
जर्मन संसद ने एंजेला मर्केल को चौथी बार चांसलर चुना है। जर्मनी में चांसलर सबसे उच्च पद होता है।

कृष्णा कोलही
पाकिस्तान के सिंध् प्रान्त निवासी कृष्णा कुमारी कोलही ने पाकिस्तानी सीनेटर का चुनाव जीता है। वे पाकिस्तान की सीनेटर बनने वाली पहली हिन्दू दलित महिला है। कृष्णा ने अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट से यह जीत हासिल की। इससे पहले रत्ना भगवानदास चावला को पाकिस्तान की पहली हिन्दू महिला सीनेटर बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

विन म्यांमार के राष्ट्रपति बने
विन मिंत को म्यांमार का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति हतिन क्याव ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पिछले दिनों पद छोड़ दिया था।

अल-सीसी मिस्र के राष्ट्रपति
मिस्र में हुए चुनावों में अब्दुल फतेह अल-सीसी दोबारा राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंदी मूसा मुस्तफा मूसा को 7.21 लाख वोट से हराया। मिस्र में यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है। वर्ष 2011 में अरब स्प्रिंग के दौरान राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को पद से हटाया गया था।

मिगुएल डियाज क्यूबा के नए राष्ट्रपति
मिगुएल डियाज केनल (57) को क्यूबा का नया राष्ट्रपति चुना गया है। निवर्तमान राष्ट्रपति राउल कास्त्रो कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे।

पुतिन चौथी बार रूसी राष्ट्रपति
व्लादीमिर पुतिन ने 07 मई, 2018 को चौथी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। यह कार्यकाल मई, 2024 तक होगा। उन्होंने यह चुनाव अपनी पार्टी यूनाइटेट एशिया से न लड़कर निर्दलीय लड़ा था।

महातिर मलेशिया के प्रधानमंत्री
मलेशिया में 11 मई, 2018 को महातिर मोहम्मद ने सुल्तान मुहम्मद पंचम के समक्ष प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वहां छह दशक पुराने नेशनल फ्रंट के शासन का अन्त हो गया। महातिर का गठबंधन 222 सदस्यीय संसद में 112 सीटों पर जीता।

मिया एमोर बारबाडोस की पहली महिला पीएम
कैरीबियाई देश बारबाडोस में मई, 2018 में मिया एमोर मोटली पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। वहां सम्पन्न चुनाव में संसद की सभी 30 सीटों पर उनकी बारबाडोस लेबर पार्टी ने जीत हासिल की थी।

डुक कोलंबिया के राष्ट्रपति
कोलंबिया की डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के नेता इवान डुक 18 जून, 2018 को देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

मेजर जनरल जोस एलाडियो एलकेन
उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडियो एलकेन को भारत-पाकिस्तान की सीमा पर नियंत्रण रेखा की निगरानी के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन के यूनाइटेट नेशंस मिलिटरी ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान का प्रमुख नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुतरेस ने 3 जुलाई, 2018 को उनकी नियुक्ति की है।

एंटोनियो विटोरिनो
पुर्तगाल के एंटोनियो मैन्यूएल डि कार्वालो फेरेरो विटोरिनो को संयुक्त राष्ट्र संघ के इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फाॅर माइग्रेशन (IOM) का महानिदेशक चुना गया है। वे 1 अक्टूबर, 2018 से अमेरिका के विलियम लेसी स्विंग से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

एमर्सन मनांगाग्वा
एमर्सन मनांगाग्वा ने 27 अगस्त, 2018 को जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। जिम्बाब्वे में 30 जुलाई को इसके लिए चुनाव कराए गए थे। एमर्सन को 50.8 फीसदी वोट मिले, जबकि विपक्षी दल एमडीसी के नेल्सन चमिसा को 44.3 फीसदी मत प्राप्त हुए। नवम्बर, 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे के इस्तीफा देने के बाद जिम्बाव्बे में पहली बार चुनाव हुए हैं।

सत्य एस. त्रिपाठी
भारत के सत्य एस त्रिपाठी को यूएन का सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

इमरान खान
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने 18 अगस्त, 2018 को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 25 जुलाई, 2018 में सम्पन्न चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसापफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पाकिस्तानी संसद द्विसदनीय है जिससे नेशनल असेम्बली (342 सदस्यीय) निचला सदन और सीनेट (104 सदस्यीय) उच्च सदन है। 342 सदस्य संख्या वाली नेशनल असेम्बली में 272 सीटों के लिए चुनाव होते हैं। शेष 70 सीटों में से 60 महिलाओं के लिए व 10 गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित होती हैं, जो विभिन्न राजनीतिक दलों को चुनाव में इनके निष्पादन के आधार पर आवंटित की जाती हैं।

एन. रघुराम
भारतीय वैज्ञानिक नंदुला रघुराम को अन्तरराष्ट्रीय नाइट्रोजन पहल (INI) का अध्यक्ष चुना गया है। रघुराम इस पद पर चुने जाने वाले पहले एशियाई हैं। वे औपचारिक रूप से जनवरी, 2019 से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
अन्तरराष्ट्रीय नाइट्रोजन पहल (INI):- INI एक अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे वर्ष 2003 में पर्यावरणीय समस्याओं पर वैज्ञानिक समिति और इंटरनेशनल जियोस्फीयर-बायोस्फीयर प्रोग्राम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ खाद्य उत्पादन में नाइट्रोजन की फायदेमंद भूमिका को अनुकूलित करना है।

स्काॅट माॅरिसन
स्काॅट माॅरिसन को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री चुना गया है। वे मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे। वहां प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के अन्दर मतदान हुआ था।

अल्वी पाकिस्तान के राष्ट्रपति
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार आरिफ अल्वी पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। वहां 4 सितम्बर, 2018 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। नेशनल असेंबली और सीनेट में पड़े कुल 430 मतों में से अल्वी को 212 मत मिले। इस पद के लिए पीपुल्स पार्टी के चौधरी एतजाज अहसान और इमीअत ए उलेमा (एफ) के मौलाना फतजल उर रहमान भी चुनाव मैदान में थे। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल 8 सितम्बर को पूरा हुआ था।

निकोलस वेनेजुएला के राष्ट्रपति
वेनेजुएला में 20 मई, 2018 को सम्पन्न चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मदुरो पुनर्निर्वाचित हुए हैं।

तैयब एर्दोगन तुर्की के राष्ट्रपति
रजत तैयब एर्दोगन को पुनः तुर्की का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। वे पिछले 15 साल से सत्ता में हैं।

बरहम सालेह
कुर्दिश उदारवादी नेता बरहम सालेह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। बरहम ने अपने प्रतिद्वंदी फवाद हुसैन को 22 के मुकाबले 219 मतों से हराया।

अदेल अब्दुल महदी
अदेल अब्दुल महदी (76) को ईराक का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

आरिफ अल्वी
पाकिस्तान तहरीक ए इंसापफ (पीटीआई) के उम्मीदवार आरिफ अल्वी (69) पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। अल्वी ने 9 सितम्बर, 2018 को शपथ ग्रहण की। वहां 4 सितम्बर, 2018 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। नेशनल असेंबली और सीनेट में पड़े कुल 430 मतों में से अल्वी को 212 मत मिले। इस पद के लिए पीपुल्स पार्टी के चौधरी एतजाज अहसान और इमीअत ए उलेमा (एफ) के मौलाना फतजल उर रहमान भी चुनाव मैदान में थे। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल 8 सितम्बर को पूरा हुआ था।

डाॅ. पूनम खेत्रापाल सिंह
डाॅ. पूनम खेत्रापाल सिंह को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का क्षेत्राीय निदेशक (दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र) निर्वाचित किया गया है। डाॅ. पूनम का कार्यकाल फरवरी, 2019 से शुरू होगा। उनका निर्वाचन WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्राीय समिति की बैठक में हुआ।

इब्राहिम मोहम्मद
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मालदीव के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। 23 सितम्बर, 2018 को सम्पन्न हुए चुनाव में इब्राहिम ने निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हराया। उन्होंने 58.38 प्रतिशत मत हासिल किए। इब्राहिम 17 नवम्बर, 2018 को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

गीता गोपीनाथ
अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारतीय मूल की अर्थशास्त्राी गीता गोपीनाथ को अपना मुख्य अर्थशास्त्राी नियुक्त किया है। वे मौरी ओब्सफेल्ड का स्थान लेंगी। गौरतलब है कि भारत के रघुराम राजन भी इस पद पर रह चुके हैं।

रानिल विक्रमसिंघे
रानिल विक्रमसिंघे को पुनः श्रीलंका का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 26 अक्टूबर, 2018 को रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर राष्ट्रपति मैत्राीपाल सिरिसेना द्वारा महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाए जाने के फैसले को दिसम्बर, 2018 में वहां की न्यायपालिका ने असवैंधानिक करार दिया था।

शमीला बटोही
भारतीय मूल की शमीला बटोही दक्षिण अफ्रीका की चीफ प्राॅसीक्यूटर नियुक्त की गई हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका की पहली महिला चीफ प्राॅसीक्यूटर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

सेहल वर्क जेवडे
इथियोपिया की फेडरल पार्लियामेंट असेंबली ने 25 अक्टूबर, 2018 को सेहल वर्क जेवडे (69) को राष्ट्रपति नियुक्त किया है। वे इथियोपिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उनका कार्यकाल 6 वर्ष होगा।

न्गुयेन वियतनाम के नए राष्ट्रपति
वियतनाम में कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव न्गुयेन फूत्रांग (74) को नया राष्ट्रपति चुना गया है। 23 अक्टूबर, 2018 को संसद में हुए मतदान में त्रांग को 99.8 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। इस पद हेतु अकेले उनका ही नाम प्रस्तावित था। गौरतलब है कि सितम्बर, 2018 में वियतनाम के तत्कालीन राष्ट्रपति त्रान दाइ क्वांग का निधन हो गया था।

Share