सुर्ख़ियों में:-
- हाल ही में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान कियेहै। पद्म पुरस्कारों को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में सम्मिलित किया जाता है।
- श्रेणी– पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है-
- पद्म विभूषण – असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
- पद्म भूषण – उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए
- पद्म श्री – किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए
- पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
- इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
- वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी। जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं हैं और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।
- पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव’ जाकिर हुसैन, के.एम. बिड़ला, और सुधा मूर्ति इत्यादि शामिल हैं।
-:- पद्म पुरस्कार-2023 -:-
पद्म विभूषण पुरस्कार-2023
क्र.स. | नाम | क्षेत्र | राज्य/देश |
1 | श्री बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) | वास्तुकला | गुजरात |
2 | श्री जाकिर हुसैन | कला | महाराष्ट्र |
3 | श्री एस एम कृष्णा | सामाजिक कार्य | कर्नाटक |
4 | श्री दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत) | औषधि | पश्चिम बंगाल |
5 | श्री श्रीनिवास वर्धन | विज्ञान और इंजीनियरिंग | अमेरिका |
6 | श्री मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) | सामाजिक कार्य | उत्तर प्रदेश |
पद्म भूषण पुरस्कार-2023
क्र.स. | नाम | क्षेत्र | राज्य |
1 | श्री एस एल भैरप्पा | साहित्य और शिक्षा | कर्नाटक |
2 | श्री कुमार मंगलम बिड़ला | व्यापार एवं उद्योग | महाराष्ट्र |
3 | श्री दीपक धर | साइंस एंड इंजीनियरिंग | महाराष्ट्र |
4 | सुश्री वाणी जयराम | कला | तमिलनाडु |
5 | स्वामी चिन्ना जीयर | अध्यात्मवाद | तेलंगाना |
6 | सुश्री सुमन कल्याणपुर | कला | महाराष्ट्र |
7 | श्री कपिल कपूर | साहित्य एवं शिक्षा | दिल्ली |
8 | सुश्री सुधा मूर्ति | सामाजिक कार्य | कर्नाटक |
9 | श्री कमलेश डी पटेल | अध्यात्मवाद | तेलंगाना |
पद्मश्री पुरस्कार-2023
(राजस्थान से निम्न व्यक्तियों की यह सम्मान मिला है।)
- श्री लक्ष्मण सिंह
- श्री मूलचंद लोढ़ा
- श्री अहमद हुसैन एवं श्री मोहम्मद हुसैन (संयुक्त)
Source– https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1893919 https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1909803
Join please
Applink https://play.google.com/store/apps/details?id=com.samyakias.samyak&hl=en_IN&gl=US
Website– https://www.samyakias.com/
Youtube– https://www.youtube.com/samyakcivilservices
Download the PDF and Subscribe to Telegram– https://t.me/samyakiasjaipur
