Indian Places in News (Current Affairs by Samyak)

famous-places

वडनगर में मिले पुरातात्विक अवशेष
गुजरात के वडनगर में पुरातात्विक अवशेष मिले हैं। पुरातत्व विभाग के मुताबिक ये अवशेष ईस्वी सन 1 और 2 के बाद के हैं। इनमें बर्तन, ताले, मन्दिर के पत्थर, शिवलिंग, माइलस्टोन आदि शामिल हैं।

‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’
सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ का अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को किया जाएगा। इसका निर्माण साधुबेट पर हो रहा है। यह स्थान केवडिया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के पास है।

‘नेकनांपुर’ झील
हैदराबाद स्थित नेकनांपुर झील को तुलसी और अश्वगंधा जैसे औषधीय पौधों की मदद से शु़द्व किया जा रहा है। इसे शुद्व और साफ करने के लिए एक ‘फ्रलोटिंग ट्रीटमेन्ट वेटलैंड’ एफटीडब्ल्यू को झील में उतारा गया है।

भाजपा का नया मुख्यालय
भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यालय नई दिल्ली स्थित 6, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफट किया है। भाजपा ऐसी पहली पार्टी बन गई है जिसने अपना मुख्यालय लुटियन्स जोन राष्ट्रीय राजधानी का केन्द्रीय क्षेत्र से बाहर शिफट किया है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि विभिन्न राजनीतिक दलों के दफतर लुटियन्स जोन से बाहर होने चाहिए।

कोलकाता में देश का पहला फलोटिंग मार्केट
देश का पहला और एशिया का तीसरा फलोटिंग मार्केट कोलकाता की पतौली झील में शुरू किया गया है। करीब ृ10 करोड़ की लागत से तैयार किए गए इस फलोटिंग मार्केट में 114 नावों पर 228 दुकानें सजाई गई हैं। एशिया में पहले से बैंकाॅक और सिंगापुर में ऐसे मार्केट चल रहे हैं।

जेवर होगा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा
उत्तरप्रदेश के जेवर में बनने वाला अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्रफल, यात्री क्षमता और टर्मिनल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। इसका निर्माण अगले वर्ष से शुरू होगा और उड़ानों का संचालन वर्ष 2023 से होगा।

कैमूर पहाड़ी पर मिला अशोक का शिलालेख
भाषा वैज्ञानिक और इतिहासविद् डाॅ. राजेन्द्र प्रताप सिंह को कैमूर पहाड़ी पर सम्राट अशोक का लघु शिलालेख मिला है। पाली भाषा और ब्राह्मी लिपि में लिखे इस शिलालेख के अक्षरों पर विशेष लेप होने के कारण 2000 वर्ष पुराना होने के बावजूद इसकी चमक बरकरार है।

डिब्रूगढ़-पासीघाट पुल
असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से जोड़ने वाला पुल देश का सबसे लम्बा एशिया का दूसरा पुल होगा। ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे इस पुल का लोकार्पण संभवतः जुलाई में हो सकता है। इसे चीन से सटी सीमा पर रक्षा साजो-सामान की आपूर्ति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

पासीघाट हवाई अड्डा
अरुणाचल प्रदेश का पासीघाट हवाई अड्डा भारत का सबसे पूर्वी हवाई अड्डा है। हाल ही में इसे भारत के वाणिज्यिक मानचित्र में शामिल किया गया है। केन्द्र सरकार की योजना ‘उड़ान’ के तहत यहां से हवाई सेवा शुरू की गई है।

तुत्तूकुड़ी
तमिलनाडु स्थित तुत्तुकुड़ी पिछले दिनों हुई हिंसा के कारण चर्चा में रहा। हिंसा का कारण था यहां स्थित वेदांता स्टरलाइट काॅपर प्लांट को बंद करने की मांग, जिसे आखिरकार 28 मई, 2018 को मान लिया गया। मुख्यमंत्राी ए. पलनीस्वामी के आदेश के बाद इस प्लांट को सील कर दिया गया।

त्रिकुटा पहाड़ियां
जम्मू-कश्मीर के रिसासी जिले में स्थित त्रिकुटा पहाड़ियां 23 मई, 2018 को आग लगने के कारण चर्चा में रहीं। इन पहाड़ियों में आग लगने के कारण वैष्णो देवी की यात्रा बाधित हो गई थी, जिसे दूसरे दिन बहाल किया जा सका।

मगहर
उत्तर प्रदेश के मगहर में 1518 में संत कबीर दास की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2018 में उनकी 500वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मगहर पहुंचकर कबीरदास को श्रदांजलि दी। मगहर ही वह स्थान है जहां संत करीब की समाधि और मजार एक ही परिसर में स्थित हैं। 16वीं सदी के इस महान् संत का जन्म वाराणसी में हुआ था।

Share