भरतपुर जिले के 12वीं बोर्ड परीक्षा (2024) में 75 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्यक् द्वारा 'लोहागढ़ गौरव' से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों और नवाचारों पर एक विशेषज्ञ सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।