Skip to content
Samyak IAS - Best IAS and RAS Coaching in Jaipur
 Agni-5: India's first intercontinental ballistic missile successfully tested
  • भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में अपनी पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया।

अग्नि-5 की प्रमुख विशेषताएं

  • यह भारत की पहली और एकमात्र सतह से सतह पर मार करने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • इसकी रेंज 5000 किलोमीटर से अधिक है, जिससे पूरा चीन और यूरोप व अफ्रीका के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आते हैं।
  • यह मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है, जो इसे एक साथ कई टारगेट्स पर हमला करने में सक्षम बनाती है।
  • यह मिसाइल पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम है।
  • इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी यह आवाज की गति से 24 गुना अधिक तेज है (करीब 29,401 किमी प्रति घंटे)।
  • यह तीन-चरणीय ठोस ईंधन आधारित मिसाइल है।
  • इसमें कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम है, जिससे इसे मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से कहीं भी तुरंत तैनात किया जा सकता है।
  • यह भारत की अग्नि श्रृंखला की सबसे उन्नत मिसाइल है और भारत की “नो फर्स्ट यूज़” (NFU) नीति के तहत परमाणु प्रतिरोधक क्षमता से युक्त है।
  • इस समय भारत सहित केवल आठ देशों के पास ICBM तकनीक उपलब्ध है, जिनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

अग्नि मिसाइलों की रेंज

मिसाइल

रेंज (किलोमीटर में)

पहला टेस्ट

अग्नि 1

700

22 मई 1989

अग्नि 2

2,000

11 अप्रैल 1999

अग्नि 3

3,000

9 जुलाई 2006

अग्नि 4

4,000

10 दिसंबर 2010

अग्नि 5

5,000

19 अप्रैल 2012

 

Ready to take the next step?

Hindi & English medium · Offline + Live Online · Senior counsellor in 24 hours.

Contact Us