Skip to content
Samyak IAS - Best IAS and RAS Coaching in Jaipur
 Lungphun Ropui declared a monument of national importance (लुंगफुन रोपुई राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित)
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मिजोरम के लुंगफुन रोपुई को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है।
  • यह मिजोरम का दूसरा महापाषाण युग का स्थल है जिसे यह दर्जा मिला है। इससे पहले वांगछिया स्थित कवछुआ रोपुई (पहला स्थल) को भी दर्जा मिल चुका है।
  • इसे प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 के के तहत दर्जा दिया गया।
  • राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने से लुंगफुन रोपुई का संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी एएसआई की होगी।
  • इस स्थल के 100 मीटर की परिधि में किसी भी निर्माण या गतिविधि को निषिद्ध क्षेत्र माना जाएगा।
  • यह 100 से 200 मीटर के बीच का क्षेत्र विनियमित क्षेत्र होगा, जहाँ किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि केवल सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से की जा सकेगी।

लुंगफुन रोपुई स्थल

  • यह स्थल मिजोरम के चंपई शहर से लगभग 54 किमी दूर, म्यांमार सीमा के पास स्थित है।
  • यह एक महापाषाण स्थल है, जिसमें प्राचीन मेनहिर (लंबवत खड़े पत्थर) पाए जाते हैं।
  • इन पत्थरों पर मानव आकृतियों, पशु, पक्षी, छिपकली और पारंपरिक सांस्कृतिक रूपांकनों की नक्काशी की गई है।

Ready to take the next step?

Hindi & English medium · Offline + Live Online · Senior counsellor in 24 hours.

Contact Us