The UNESCO World Heritage Site in India

The UNESCO World Heritage Site in india

यूनेस्को (UNESCO – United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation) ने दक्षिण मुम्बई स्थित विक्टोरियन गोथिक व आर्ट डेको वास्तुशिल्प से बनी इमारतों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया है। इन कलात्मक इमारतों का निर्माण 19वीं व 20वीं सदी में हुआ था। मुम्बई की इस ध्रोहर को विश्व विरासत सूची में शामिल करने का यह निर्णय यूनेस्को की विरासत समिति के बहरीन में मनामा में 24 जून-4 जुलाई, 2018 के बीच हुए 42वें अधिवेशन में किया गया।
37 विरासत स्थल:- अब विश्व विरासत सूची में शामिल भारतीय स्थलों की संख्या 37 हो गई है। इनमें 29 सांस्कृतिक स्थलों की श्रेणी में, 7 प्राकृतिक स्थलों तथा एक मिश्रित स्थल की श्रेणी में है। इन 37 स्थलों में सबसे ज्यादा 5 महाराष्ट्र में स्थित हैं।

सांस्कृतिक स्थल/शामिल किए जाने का वर्ष
1. आगरा का किला, आगरा, उत्तरप्रदेश – (1983)
2. ताजमहल, आगरा, उत्तरप्रदेश – (1983)
3. अजंता की गुफाएं, महाराष्ट्र – (1983)
4. एलोरा की गुफाएं, महाराष्ट्र – (1983)
5. सूर्य मंदिर, कोणार्क, पुरी, ओडिशा – (1984)
6. महाबलीपुरम् के स्मारक समूह, तमिलनाडु – (1984)
7. चर्च एवं कॉन्वेंट, गोवा – (1986)
8. खुजराहो के स्मारक समूह, मध्यप्रदेश – (1986)
9. हम्पी के स्मारक समूह, वल्लारि, कर्नाटक – (1986)
10. फतेहपुर सीकरी, आगरा, उत्तरप्रदेश – (1986)
11. एलीफेंटा की गुफाएं, महाराष्ट्र – (1987)
12. बृहदेश्वर मंदिर, थंजावुर, तमिलनाडु (विस्तार करते हुए चोला मंदिर को भी 2004 में शामिल किया) – (1987)
13. पट्टाडकल का स्मारक समूह, कर्नाटक – (1987)
14. सांची स्थित बौद्ध स्मारक, मध्यप्रदेश – (1989)
15. हुमायूं का मकबरा, दिल्ली – (1993)
16. कुतुबमीनार व सम्बद्ध स्मारक, दिल्ली – (1993)
17. माउंटेन रेलवे (दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे) (विस्तार करते हुए नीलगिरि पर्वतीय रेलवे को 2005 में व कालका – शिमला रेलवे को 2008 में शामिल किया गया।) – (1999)
18. महाबोधि मंदिर, बोधगया, बिहार – (2002)
19. भीम बेटका की गुफाएं, मध्यप्रदेश – (2003)
20. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मुम्बई, महाराष्ट्र – (2004)
21. चम्पानेर पावागढ़ आर्किलॉजिक पार्क, गुजरात – (2004)
22. लाल किला, दिल्ली – (2007)
23. जन्तर-मन्तर, जयपुर, राजस्थान (2010)
24. राजपूताना शैली के 6 किले (चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, आमेर, जैसलमेर, गागरौन), राजस्थान – (2013)
25. रानी की वाव (The Queen’s Stepwell), गुजरात 2014
26. नालंदा महाविहार, बिहार – (2016)
27. कैपिटल कॉम्पलैक्स, चंडीगढ़ – (2016)
28. हिस्टोरिक सिटी ऑपफ अहमदाबाद, अहमदाबाद, गुजरात – (2017)
29. विक्टोरियन गोथिक व आर्ट डेको संरचनाएं, मुम्बई, महाराष्ट्र – (2018)

प्राकृतिक स्थल :- 
1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम – (1985)
2. मानस वन्यजीव अभयारण्य, असम – (1985)
3. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर, राजस्थान – (1985)
4. सुन्दरबन राष्ट्रीय उद्यान, प. बंगाल – (1987)
5. नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, चमोली, उत्तराखंड (विस्तार करते हुए वैली ऑफ फ्रलॉवर्स राष्ट्रीय पार्क को 2005 में शामिल किया गया।) – (1988)
6. पश्चिमी घाट (सह्याद्रि पर्वत), अधिकांशत: केरल में विस्तृत – (2012)
7. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश – (2014)

Share